Breaking News

सैमसंग का ‘मेंटेनेन्स मोड’ लॉन्च, रिपेयर के दौरान डेटा रहेगा पूरी तरह सुरक्षित

Spread the love

गुरुग्राम। Samsung ने अपने यूजर्स की प्राइवेसी को और मजबूत करने के लिए ‘मेंटेनेन्स मोड’ फीचर पेश किया है। यह फीचर खासतौर पर उस समय काम आता है, जब यूजर अपने गैलेक्सी स्मार्टफोन को रिपेयर या सर्विसिंग के लिए देता है।
कंपनी के अनुसार, आज के समय में स्मार्टफोन व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी का बड़ा केंद्र बन चुके हैं। ऐसे में डेटा सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह नया फीचर तैयार किया गया है, जिससे यूजर की निजी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहती है।
कैसे काम करता है मेंटेनेन्स मोड?
मेंटेनेन्स मोड फोन में एक अलग और सुरक्षित (सैंडबॉक्स) वातावरण तैयार करता है। जब यह फीचर एक्टिव होता है, तो सर्विस तकनीशियन केवल जरूरी सिस्टम फंक्शंस तक ही पहुंच बना सकते हैं और यूजर के निजी डेटा, फोटो, ऐप्स या फाइल्स तक उनकी पहुंच नहीं होती।
रिपेयर के बाद यूजर अपने डिवाइस को ऑथेंटिकेशन के जरिए सामान्य मोड में वापस ला सकता है, जिससे उसका पूरा डेटा और सेटिंग्स तुरंत पहले जैसी हो जाती हैं।
इस फीचर के जरिए सैमसंग ने यूजर्स को यह भरोसा देने की कोशिश की है कि सर्विसिंग के दौरान भी उनकी प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बलराम श्रीवास्तव को प्रथम गीत गुलमोहर सम्मान-2026 आचमन फाउंडेशन की ‘गीत निशा’ में गूंजे सुर

Spread the loveबदायूँ। साहित्य, संस्कृति और कला को समर्पित संस्था ‘आचमन फाउंडेशन’ के तत्वावधान में …