Breaking News

शहीद दिवस पर साम्राज्यवाद विरोधी सभा, जिरौली आंदोलन को मिला समर्थन

Spread the love

बदायूं। शहीद दिवस के अवसर पर सोमवार को पूंजीवाद व साम्राज्यवाद विरोधी सभा का आयोजन किया गया, जिसमें अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वैश्विक स्तर पर बढ़ते साम्राज्यवादी हस्तक्षेप और हमलों का विरोध करते हुए जिरौली में अंडरपास की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन का समर्थन भी किया गया।
सभा में वक्ताओं ने शहीदों की विचारधारा और उनके संघर्ष को याद करते हुए कहा कि आज भी उनके विचार प्रासंगिक हैं। क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के सतीश ने कहा कि शहीद भगत सिंह के विचार आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं और मौजूदा समय में बढ़ती असमानता व शोषण के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है।
जनहित सत्याग्रह मोर्चा के अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने कहा कि तमाम प्रयासों के बावजूद शहीदों की विरासत आज भी जनमानस में जीवित है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहीदों के विचारों को कमजोर करने की कोशिशें की जा रही हैं।
भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता राजेश सक्सेना ने कहा कि जिरौली में अंडरपास की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन भी आम जनता के अधिकारों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर आम लोगों के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।
वहीं, अन्य वक्ताओं ने भी युवाओं से शहीदों के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता व न्याय के लिए आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीण और युवा मौजूद रहे। अंत में जोशीले नारों के साथ सभा का समापन किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!