Breaking News

“फ्यूचर लीडर्स स्कूल में प्रतिभाओं की धूम: टॉपर्स पर बरसे मेडल-ट्रॉफी, रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी वाहवाही”

Spread the love

जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने किया शुभारंभ, कक्षा 3 से 8 तक के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी (बदायूं)।
फ्यूचर लीडर्स स्कूल में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रमाण पत्र, ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में चार चांद लगा दिए और उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि वर्षा यादव ने अपने संबोधन में कहा कि “विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और शिक्षा ही उन्हें सही दिशा प्रदान करती है।” उन्होंने विद्यालय द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।
समारोह में उदय सिंह गौड़, दीपक चौहान, डॉ. राजीव कुमार सिंह, एडवोकेट राजेंद्र मौर्य, प्रमोद सिंह, हेमेंद्र सिंह, आशीष शर्मा एवं भगवान स्वरूप सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के वार्षिक परिणाम घोषित किए गए तथा मल्टी टैलेंटेड अवार्ड, बेस्ट ओरेटरी अवार्ड, हाईएस्ट अटेंडेंस अवार्ड, जीनियस अवार्ड और बेस्ट इन क्रिटिकल थिंकिंग अवार्ड जैसे विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए।
🏆 कक्षा-वार टॉपर्स:
कक्षा 3 में पीयूष व अंशिका शाक्य प्रथम, कक्षा 4 में बॉबी शाक्य, मुस्कान यादव व हिमांशु रावल प्रथम, कक्षा 5 में गोविंद पराशरी व सृष्टि शाक्य प्रथम, कक्षा 6 में देव प्रताप सिंह व सृष्टि सिंह प्रथम, कक्षा 7 में आरुषि शाक्य प्रथम तथा कक्षा 8 में राधिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी, वहीं प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन सिदरा खान और केशव शर्मा ने किया, जिन्होंने अपनी प्रभावशाली एंकरिंग से पूरे समारोह को आकर्षक बनाए रखा।
अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए समारोह का समापन हर्षोल्लास के साथ किया। इस मौके पर अकादमिक हेड सी.के. शर्मा, कोऑर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, विशेष सिंह, दीपक शर्मा, सोनिया गुप्ता, निकिता गुप्ता, परस चंद्र सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सेंटर का एक बरस बेमिसाल, सौ प्लस मरीजों ने अपने अनुभव किए साझा

Spread the love ख़ास बातें टीएमयू के रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर की प्रथम वर्षगांठ पर …

error: Content is protected !!