Breaking News

डी पॉल स्कूल में रिजल्ट का धमाका: मेधावियों की चमक से गूंजा परिसर, अभिभावकों में खुशी की लहर”

Spread the love

अभिभावक-शिक्षक बैठक में हुआ प्रदर्शन का मूल्यांकन, टॉपर्स की सूची बोर्ड पर हुई प्रदर्शित

संवाददाता: गोविंद देवल
बिसौली।
डी पॉल स्कूल में सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं में अपने परिणाम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और विद्यालय परिसर खुशी से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम के तहत अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन की विस्तार से समीक्षा की गई। कक्षा अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने अपने-अपने वर्ग के विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड वितरित किए और उनकी प्रगति पर अभिभावकों से चर्चा की।
विद्यालय में सभी कक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं की सूची बोर्ड पर प्रदर्शित की गई, जिसे देखकर टॉपर्स में खासा उत्साह नजर आया। इस पहल से अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिली।
स्कूल के प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन बीसी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने और एक आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …