Breaking News

“बिसौली में ‘भोज रिसोर्ट’ का भव्य शुभारंभ: फीता काटते ही गूंजा भक्ति रस, क्षेत्र को मिली नई सौगात!”

Spread the love

भाजपा जिला अध्यक्ष समेत कई गणमान्यों की मौजूदगी में उद्घाटन, फैमिली रेस्टोरेंट से स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ

संवाददाता: आई एम खान
बिसौली।
चंदौसी रोड स्थित मुड़िया धूरे की में नए भोज रिसोर्ट का भव्य उद्घाटन रविवार को धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, आरएसएस प्रचारक सुधांशु जी, पूर्व विधायक कुसाग्र सागर एवं दर्जा प्राप्त मंत्री मंजू दिलेर द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिससे पूरा रिसोर्ट परिसर भक्ति रस में डूबा नजर आया और उपस्थित लोगों ने आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया।
रिसोर्ट के संचालन की जिम्मेदारी आदित्य गुप्ता ‘ईशू’, विजय गुप्ता और साक्षी गुप्ता द्वारा संभाली जाएगी। उद्घाटन अवसर पर वक्ताओं ने इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि “इस रिसोर्ट के खुलने से लोगों को परिवार के साथ बेहतर वातावरण में भोजन का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। क्षेत्र में फैमिली रेस्टोरेंट का होना एक बड़ी उपलब्धि है।”
वहीं आरएसएस प्रचारक सुधांशु जी ने कहा कि “इस प्रकार के प्रतिष्ठान खुलने से स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र का विकास भी तेजी से होगा।”
इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, प्रदीप गुप्ता, मनीष गुप्ता, वैभव शर्मा, दर्पण गुप्ता, शिवा मिश्रा, मोनू गुप्ता, मनोज वार्ष्णेय, विजय प्रकाश गुप्ता, दीपाली गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …