Breaking News

मिशन शक्ति 5.0 का जोरदार अभियान: बदायूं में महिलाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन से लेकर योजनाओं तक दी पूरी जानकारी”

Spread the love

थाना-थाना पहुंची पुलिस टीम, चौपाल लगाकर बालिकाओं को किया सशक्त—साइबर ठगी से बचने के दिए खास टिप्स

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं।
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के तहत बदायूं पुलिस पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतर गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
रविवार को आयोजित कार्यक्रमों में महिला पुलिस कर्मियों ने चौपाल लगाकर बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और समस्याओं के समाधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही विभिन्न स्थानों—बाजार, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर पंपलेट वितरित किए गए।
अभियान के दौरान मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना सहित कई सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।
महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (वीमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (सीएम हेल्पलाइन), 102/108 (स्वास्थ्य व एंबुलेंस सेवा) और 1930 (साइबर क्राइम) के बारे में विस्तार से बताया गया। मोबाइल पर पैनिक बटन और इमरजेंसी कॉल का डेमो भी दिया गया।
इसके साथ ही साइबर जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना बैंक खाता, ओटीपी, पिन या सीवीवी जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करें।
पुलिस विभाग द्वारा बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान 19 मार्च से 17 अप्रैल 2026 तक लगातार चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रतियोगिताएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास का श्रेष्ठ साधन हैं : आचार्य संजीव रूप*

Spread the loveप्रतियोगिताएं * प्रथम दिवस हुई अभिनय व नृत्य प्रतियोगिता बिल्सी , तहसील क्षेत्र …

error: Content is protected !!