Breaking News

नन्हे कदमों की बड़ी जीत! बमनी स्कूल में उत्सव का रंग, परीक्षा परिणाम पर झूमे बच्चे

Spread the love

जगत (बदायूं) | संवाददाता: गोविंद देवल
जगत ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बमनी में वार्षिक उत्सव एवं परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी, जहां सफलता के साथ सांस्कृतिक रंग भी जमकर बिखरे।
इस अवसर पर कक्षा 5 से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को अंक प्रमाण पत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
प्रधानाध्यापक अब्दुल हसीव ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और सभी बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों ने भी बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की। इस दौरान शिक्षामित्र नीरज कुमार सिंह, राजबाला देवी, सहायक शिक्षक रेनु सोनी सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
इसके साथ ही गांव के गणमान्य लोग रामनिवास राजपूत, पंडित मोनू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीण भी कार्यक्रम में मौजूद रहे, जिन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर हिन्दू युवा वाहिनी ने लगाया रक्तदान शिविर

Spread the love25 लोगों ने किया रक्तदान, जिला अस्पताल परिसर में हुआ वृक्षारोपण संवाददाता : …

error: Content is protected !!