Breaking News

“शाक्य का विकास पंच: 4.95 करोड़ की सड़क सौगात, गांव-गांव चमकेंगी सड़कें”

Spread the love

त्वरित योजना से कई पंचायतों को राहत, आवागमन होगा आसान—विकास को मिलेगी नई रफ्तार

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार लगातार तेज होती नजर आ रही है। विधायक हरीश शाक्य के प्रयासों से मुख्यमंत्री त्वरित योजना के अंतर्गत क्षेत्र की सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत के लिए 4 करोड़ 95 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है।
इस योजना के तहत बेहटा जवी, गढ़ी, सिमर्रा भोजपुर, गडरपुरा, गुधनी, उझानी बरामालदेव, रमपुरा ऐनुद्दीन और बीवीगंज सहित कई ग्राम पंचायतों में सड़क निर्माण और सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जाएगा। इससे क्षेत्र की जर्जर सड़कों की समस्या दूर होगी और लोगों को बेहतर व सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
विधायक हरीश शाक्य ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में सड़क मार्गों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और नव निर्माण का कार्य लगातार कराया जा रहा है। अब 4.95 करोड़ रुपये की नई स्वीकृति से इस अभियान को और गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता में सड़क विकास सबसे ऊपर है, क्योंकि बेहतर सड़कें ही क्षेत्र के समग्र विकास की आधारशिला होती हैं। जब आवागमन सुगम होगा तो व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान हो जाएगी।
विधायक ने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य है कि विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव विकास से अछूता न रहे। जहां-जहां सड़कों की आवश्यकता है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराया जाएगा। आने वाले समय में भी सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
इस स्वीकृति के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है और ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें बेहतर सड़कों का लाभ मिलेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

14.38 करोड़ की लागत से बनेगा सेतु, विधायक हरीश शाक्य ने किया शिलान्यास

Spread the loveशहजाद नगर-रजला माई मार्ग पर पुल निर्माण से दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ …

error: Content is protected !!