उसहैत पुलिस ने परिजनों से कराई पहचान, पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेजा शव
संवाददाता: गोविंद देवल
उसहैत। थाना क्षेत्र के गांव भुण्डी गंगा घाट पर गंगा किनारे एक युवक का शव पानी में बहता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को पानी से निकलवाकर कब्जे में लिया।
पुलिस ने पहले से डूबे हुए व्यक्ति की सूचना के आधार पर थाना सिकंदरपुर वैश्य को शव का फोटो भेजा। इसके बाद उसहैत थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने परिजनों को मौके पर बुलाया, जहां मृतक की पहचान सुंदरम पुत्र रामप्रकाश जोशी निवासी मेन बाजार पटियाली थाना पटियाली जनपद कासगंज (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार सुंदरम 30 मार्च 2026 को कादरगंज घाट (थाना सिकंदरपुर वैश्य, कासगंज) में गंगा नदी में डूब गया था। चार दिन बाद उसका शव भुण्डी घाट पर बहता हुआ मिला।
मौके पर पहुंचे मृतक के पिता रामप्रकाश ने शव की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेज दिया है।
Budaun Amarprabhat