Breaking News

बिल्सी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बजरंगबली की शोभायात्रा ने मचाया उत्साह

Spread the love

50 से ज्यादा झांकियों से सजी भव्य यात्रा, फूलों की वर्षा कर हुआ जोरदार स्वागत

संवाददाता : गोविंद देवल

बिल्सी। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार शाम नगर में आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला, जब मोहल्ला संख्या पांच स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम की ओर से बजरंगबली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों और भक्तों की उमड़ी भीड़ ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया।
शोभायात्रा का शुभारंभ बिल्सी-वजीरगंज रोड स्थित महाविद्यालय से कोतवाल मनोज कुमार सिंह और महंत मटरुमल शर्मा ने नारियल फोड़कर तथा भगवान गणेश के पूजन के साथ किया। बाहर से आए बैंड की मनमोहक धुनों और बालाजी महाराज के भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
यात्रा में 50 से अधिक झांकियां शामिल रहीं, जिनमें भगवान गणेश, राम-सीता, साईं बाबा, शिव-पार्वती और मां दुर्गा के नौ रूपों की झलकियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनीं। मार्ग में जगह-जगह व्यापारियों और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सीओ केके तिवारी, संजीव कुमार और कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
इस आयोजन को सफल बनाने में प्रधान महंत मटरुमल शर्मा, प्रदीप शर्मा, यश शर्मा, रंजन माहेश्वरी, संजीव शर्मा, पुष्कीन माहेश्वरी, दीपक माहेश्वरी बाबा, स्वतंत्र राठी, राजेश माहेश्वरी, डिम्पल सोमानी, आशीष माहेश्वरी, बाबर हुसैन, प्रखर माहेश्वरी, जितेंद्र वाष्र्णेय, लोकेश नागर, मोहित देवल, चारु सोमानी सहित अनेक लोगों का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

Spread the loveबदायूँ। जनपद में बच्चों को जानलेवा डायरिया से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य …

error: Content is protected !!