Breaking News

खस्ताहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हादसों को न्योता दे रहा नगला जाटान मार्ग

Spread the love

गड्ढों में तब्दील रास्ता बना मुसीबत, बरसात में हालात बदतर; DM से लगाई गुहार

संवाददाता : गोविंद देवल

बिल्सी। नगर से गांव नगला जाटान को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग लंबे समय से मरम्मत के अभाव में बदहाल हो चुका है। सड़क की जर्जर हालत अब ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है और हर दिन हादसे का खतरा बढ़ता जा रहा है।
गड्ढों में तब्दील हो चुकी इस सड़क पर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को आए दिन फिसलने और दुर्घटना का डर बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र की लाइफलाइन है, जिससे होकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग बिल्सी नगर आते-जाते हैं।
गांव के नेमचंद, चरण सिंह, गिरीश शर्मा, तुलसीदास शर्मा, लोकपाल सिंह, अजब सिंह, शेर बहादुर, प्रताप, बलबीर सिंह और हरिओम शर्मा सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि स्कूली बच्चे, किसान और मरीज भी इसी रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन खराब सड़क के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। सड़क पर जलभराव होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वे कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग को समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके और आवागमन सुचारू हो सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अशोक कुमार को मंडल प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया

Spread the loveबिसौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बरेली मंडल बरेली के मंडल अध्यक्ष सतविंदर …

error: Content is protected !!