Breaking News

हनुमान जन्मोत्सव पर गूंजा ‘राम नाम’, भक्ति में डूबा बड़नौमी गांव

Spread the love

सुंदरकांड और भजन संध्या में उमड़ी भीड़, देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु

संवाददाता : गोविंद देवल

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बड़नौमी स्थित श्री रघुनाथ जी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुंदरकांड एवं भजन संकीर्तन का भव्य आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।
इस दौरान बालाजी महाराज का भव्य दरबार सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य अरुण शर्मा द्वारा विधि-विधान से बालाजी महाराज का चोला चढ़ाकर पूजन-अर्चन के साथ की गई।
इसके उपरांत गुणगान कर्ता सोनू शर्मा व सुधाकर शर्मा ने संगीत की मधुर धुनों के साथ सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। भजन संध्या में भजन गायिका शिवानी चौधरी ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा पंडाल ‘राम नाम’ के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने तालियों के साथ संकीर्तन का भरपूर आनंद लिया और देर रात तक भक्ति का यह सिलसिला जारी रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक मनीष शर्मा व सुमित शर्मा सहित तरुण शर्मा, रविकांत शर्मा, राकेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, विपिन शर्मा, रिंकू ठाकुर समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध तमंचे व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मूसाझाग पुलिस …