Breaking News

बालाजी महाराज के जन्मोत्सव पर नन्हे-मुन्नों ने काटा केक, छाया भक्तिमय उत्साह

Spread the love

बच्चों की मासूम भक्ति ने जीता दिल, जयकारों से गूंजा पूरा माहौल
संवाददाता : गोविंद देवल
बिल्सी। नगर के तहसील रोड स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम पर

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बालाजी महाराज के जन्मदिन को लेकर एक अनूठा और भावनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने केक काटकर उत्सव को खास बना दिया। कार्यक्रम में बच्चों की मासूम भक्ति और उत्साह ने सभी का दिल जीत लिया।
जन्मोत्सव के मौके पर बालाजी महाराज का आकर्षक दरबार सजाया गया और विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद छोटे-छोटे बच्चों ने मिलकर केक काटा और ‘जय श्री राम’ व ‘जय बजरंगबली’ के जयकारों के साथ वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और इस अनोखी पहल की सराहना की। बच्चों ने भजन-कीर्तन में भी भाग लिया और पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों में धार्मिक संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करना है। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!