Breaking News

पेड़ बचाओ का संदेश लेकर स्कूल पहुंचे साईं संकीर्तन मंडल, बच्चों को बांटे पौधे

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
खेड़ादास। शनिवार को सं० विद्यालय खेड़ादास में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए श्री साई संकीर्तन मंडल चंदौसी द्वारा पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मंडल की वरिष्ठ सदस्या द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद उपस्थित अतिथियों ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान श्रीमती डॉली वार्ष्णेय ने बच्चों को नैतिक व व्यावहारिक ज्ञान का महत्व समझाते हुए जीवन में अनुशासन और संस्कारों की आवश्यकता पर जोर दिया। मंडल की ओर से बच्चों को पौधों का वितरण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा गया कि हम प्रकृति की जितनी रक्षा करेंगे, प्रकृति भी हमें उतना ही लौटाएगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती नीलम वार्ष्णेय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्यूटी पार्लर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस को तहरीर

Spread the loveराहुल मौर्य मसवासी (रामपुर)। पट्टी कला क्षेत्र के गांव घोसीपुरा निवासी एक ब्यूटी …

error: Content is protected !!