Breaking News

मेधावी बच्चों का जलवा: सम्मान समारोह में छाए छात्र, कंप्यूटर लैब का भी हुआ उद्घाटन

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल

प्रतिभाओं को मिला मंच, मेधावी विद्यार्थियों पर बरसी सराहना

वजीरगंज (बदायूं)। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय वजीरगंज में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह एवं वार्षिक उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शोएब शहंशाह अब्बास, पीसी श्रीवास्तव (डीसी सामूहिक सहभागिता), दिनेश कुमार पाल (डीसी एसएलएन) एवं कृष्ण कुमार प्रजापति (डीसी टी) द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
विद्यालय की बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके बाद मुख्य अतिथियों ने कक्षा 5 से 8 तक के प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं—लवली, रिया, शुशांत, रश्मि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। द्वितीय श्रेणी में कनक, बुद्धरतन, मीनाक्षी, संध्या तथा तृतीय श्रेणी में स्वाति, अलीशा, पंछी, आफरीन को भी पुरस्कृत किया गया।
स्वच्छता और आत्मरक्षा में भी दिखी बेटियों की चमक
सर्वाधिक स्वच्छता पुरस्कार में लक्ष्मी व अनुष्का को सम्मानित किया गया। वहीं आत्मरक्षा प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अलशिफा, शफक, लक्ष्मी, आकांक्षा, काजल, अनामिका व आशिफा को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
आईसीटी लैब का उद्घाटन, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने आईसीटी कंप्यूटर लैब का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को आधुनिक कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ना है।
हर बच्चा है खास, बस पहचान की जरूरत: पीसी श्रीवास्तव
पीसी श्रीवास्तव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हर बच्चा मेधावी है और किसी न किसी क्षेत्र में अव्वल है, जरूरत है उसकी प्रतिभा को पहचानने की। उन्होंने छात्रों को मेहनत और लगन से पढ़ाई कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका अनामिका वर्मा ने सभी अतिथियों व मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में हिलाल बदायूंनी एवं संजय सिंह का विशेष योगदान रहा।
संगीत की मनमोहक प्रस्तुति ऋतिक, विराट, सृष्टि एवं अनामिका द्वारा दी गई, जिसने सभी का दिल जीत लिया।
इस अवसर पर रीना शर्मा, प्रवेश, आशा रानी, महालक्ष्मी सक्सेना, प्रगति कमल, कमलेश, दिव्या चौहान, सपना वार्ष्णेय, अंबिका, जरीन खान, अमित गुप्ता, राजेश, योगेंद्र सागर, सुजीत सक्सेना, नरेश, गुरुदेव शर्मा, ज्ञान चंद्र, हिम्मत सिंह, प्रदीप, राजू आजाद, लालता प्रसाद, अरविंद, नीरज वर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर से चंदौसी मार्ग पर विद्युत पोल क्षतिग्रस्त , अनहोनी घटना की आशंका

Spread the loveआसफपुर ( बदायूं ) – क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बरसात के …

error: Content is protected !!