Breaking News

नन्हें सितारों की चमक से गूंजा स्कूल परिसर, मेधावियों पर बरसी इनामों की बारिश

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल

हर कक्षा के टॉपर को मिला सम्मान, रिकॉर्ड अंकों ने सबको किया हैरान

पंजाबी चौक। श्री गुरु नानक जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में शनिवार को वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में नन्हें बच्चों की उपलब्धियों ने सभी का मन मोह लिया।
कक्षा PG से लेकर 8वीं तक के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। PG में आराध्या, LKG में आराध्या वर्मा, UKG-A में नमन वैश, UKG-B में श्रद्धा, कक्षा 1 में पूर्वी श्रीवास्तव व दक्षिका, कक्षा 2 में आर्यन रस्तोगी व नव्या अरोड़ा, कक्षा 3 में अस्मित सिंह व नवनीत कौर, कक्षा 4 में प्राची, कक्षा 5 में आरव, कक्षा 6 में हिमांशी साहू, कक्षा 7 में आराध्या गुप्ता और कक्षा 8 में यश कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
रिकॉर्ड अंकों से चौंकाया, मेधावियों की लगी होड़
सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वालों में UKG-B की श्रद्धा ने 1500 में से 1497 अंक हासिल कर सबको चौंका दिया। वहीं कक्षा 1-2 वर्ग में नव्या अरोड़ा ने 2400 में से 2363.5 अंक और कक्षा 3-8 वर्ग में अस्मित सिंह ने 2700 में से 2672 अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया।
अनुशासन, उपस्थिति और साफ-सफाई में भी अव्वल बच्चे
कार्यक्रम में सर्वाधिक उपस्थिति के लिए कक्षा 8 के हर्षित कश्यप को सम्मानित किया गया। इसके अलावा पूरे वर्ष यूनिफॉर्म में आने वाले तथा बैग कीपिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया, जिससे बच्चों में अनुशासन और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी।
प्रधानाचार्या ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम अग्रवाल ने सभी छात्र-छात्राओं को शानदार परिणाम के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी अनेजा, उपाध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, वीना कोचर, प्रबंधक एड. राजेन्द्र अनेजा, उपप्रबंधक सरदार रंजीत सिंह, कोषाध्यक्ष संजय मलिक, मनजीत सिंह व संजय कोचर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम का संचालन कुमारी सावली शर्मा एवं कुमारी परमीत कौर ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान

Spread the loveबारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान …

error: Content is protected !!