Breaking News

18 वर्षीय युवती लापता, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पुलिस अलर्ट

Spread the love

परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, संदिग्ध युवक की तलाश में जुटी पुलिस टीम

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मोहल्ला संख्या 8 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री बीते 25 फरवरी की सुबह करीब 8 बजे घर से कहीं चली गई थी और उसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि मोहल्ले का ही पप्पू नाम का व्यक्ति उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच उपनिरीक्षक कपिल कुमार को सौंपी गई है। युवती की बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित कर संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है।
कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और जल्द ही युवती को बरामद कर मामले का खुलासा किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की।

Spread the loveबिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र …

error: Content is protected !!