Breaking News

स्काउटिंग से संवर रहा भविष्य: प्रशिक्षण में अनुशासन व राष्ट्रभक्ति की अलख

Spread the love

: बीएड प्रशिक्षुओं में दिखा उत्साह, नेतृत्व व सेवा भाव के गुर सिखाए गए

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पीजी कॉलेज में भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में चल रहे पांच दिवसीय इंट्रोडक्टरी कोर्स के दूसरे दिन बीएड प्रशिक्षुओं में जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। प्रशिक्षण के दौरान स्काउटिंग आंदोलन, प्रार्थना, स्काउट ध्वज, राष्ट्रध्वज, टोली निर्माण और नेतृत्व क्षमता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि स्काउटिंग से मिले संस्कार जीवनभर मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने टोली नायकों की जिम्मेदारियों पर जोर देते हुए बताया कि मजबूत नेतृत्व ही किसी भी दल को सफलता की ओर ले जाता है। साथ ही जल, जंगल और जमीन से जुड़े जीवन कौशल, विपरीत परिस्थितियों में जीवन यापन और आत्मनिर्भरता के गुर भी सिखाए।
जिला आयुक्त रोवर प्रो. मनवीर सिंह ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी पूंजी है, जिसे सही दिशा मिलने पर राष्ट्र नई ऊंचाइयों को छू सकता है। स्काउटिंग युवाओं में सेवा, समर्पण और अनुशासन की भावना विकसित करती है।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के डॉ. एमएम फरशोरी ने स्काउट ध्वज फहराया और युवाओं से समाज व राष्ट्र के लिए नि:स्वार्थ सेवा करने का आह्वान किया। डॉ. निहारिका रस्तोगी ने कहा कि स्काउटिंग युवाओं में देशभक्ति, चरित्र निर्माण और नेतृत्व क्षमता का समग्र विकास करती है।
प्रशिक्षण में बीएड प्रशिक्षु पूरे जोश के साथ गतिविधियों में भाग लेते नजर आए। इस अवसर पर डॉ. मुन्ना कुमार वरुण, डॉ. विक्रांत उपाध्याय, सुषमा रानी, डॉ. लक्ष्य चौधरी, डॉ. आरवी पाठक, डॉ. संदीप नायक, डॉ. गौरव रस्तोगी, डॉ. सूरज चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Spread the loveबिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन …

error: Content is protected !!