Breaking News

खड़ी फसल में आग और मारपीट का आरोप, गांव में तनाव का माहौल

Spread the love

: पीड़िता ने तहरीर देकर कई लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। थाना कादर चौक क्षेत्र के गांव श्रीनगर में खड़ी फसल में आग लगाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। यह मामला पीड़िता द्वारा थाने में दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर प्रकाश में आया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
गांव निवासी काजल पुत्री संजय उर्फ राजेश कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही उदयभान पुत्र रामचंद्र समेत कुछ लोगों ने उसकी खड़ी गेहूं की फसल में आग लगा दी। सूचना मिलने पर किसी तरह आग बुझाई गई।
पीड़िता का आरोप है कि अगले दिन जब वह अपने परिजनों के साथ खेत पर गेहूं काटने जा रही थी, तभी नामजद लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। तहरीर के अनुसार, इस दौरान महिलाओं और बच्चों के साथ भी अभद्रता व मारपीट की गई।
काजल ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान एक व्यक्ति द्वारा उसके सिर पर ईंट से वार किया गया, जिससे वह घायल हो गई। तहरीर में यह भी उल्लेख है कि आरोपियों के पास लाठी-डंडों के अलावा भाला व अवैध तमंचा होने की बात कही गई है।
घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बताई जा रही है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही भी घायल

Spread the loveसंवाददाता बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के दर्ज …

error: Content is protected !!