Breaking News

बस्ती-बस्ती पहुंचा अभियान: अंसारी बस्ती में गूंजी सरकार की उपलब्धियां

Spread the love

: ग्राम/बस्ती चलो अभियान के तहत जनसंपर्क, चेयरमैन जेके सक्सेना रहे मुख्य अतिथि

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। ग्राम/बस्ती चलो अभियान के तहत नगर की अंसारी बस्ती में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना शामिल हुए।
कार्यक्रम में उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तार से बताया। साथ ही आमजन से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने बस्ती में जनसंपर्क कर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा शेखर सक्सेना, नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, सभासद सूर्य प्रकाश देवल, गगन राठी, अनुराग शाक्य, मनीष असाबा, भोजराज वर्मा, कुंवरपाल, राहुल वार्ष्णेय (नगर कोषाध्यक्ष), बागीश माहेश्वरी, महेश शर्मा, राष्ट्रीय कवि नरेंद्र गरल, ओम बाबू सक्सेना, कुलदीप सक्सेना, तौकीर, नदीम, तौफीक, दिलीप, धर्मवीर मौर्य, रजनीश शर्मा, अर्जुन सिंह, रूप किशोर गुप्ता, दीपक बाबा, विवेक कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने भी भाग लेकर अपनी समस्याएं रखीं और समाधान की अपेक्षा जताई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में आयोजित

Spread the loveबिसौली। तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में …

error: Content is protected !!