Breaking News

जनगणना-2027 की तैयारी तेज: 7 मई से शुरू होगा स्व-गणना अभियान

Spread the love

: डीएम ने दिए सख्त निर्देश, डेटा गोपनीयता और समयबद्धता पर विशेष जोर

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अवनीश राय ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं।
डीएम ने बताया कि स्व-गणना अभियान 7 मई से 21 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान आमजन स्वयं अपने परिवार से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में जनगणना कार्यों का प्रतिदिन पर्यवेक्षण सुनिश्चित करें। साथ ही कहा कि जनगणना एक अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें एकत्र किया गया डेटा पूरी तरह गोपनीय होता है, इसलिए इसकी सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में करीब 7740 से अधिक प्रगणक और सुपरवाइजर नियुक्त किए जाएंगे। इनके प्रशिक्षण के लिए अप्रैल माह में तहसील स्तर पर 40-50 के बैच बनाकर प्रशिक्षण कार्य पूर्ण कराया जाएगा।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जनगणना के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रांति फैलने की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखा जाए, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अशोक कुमार को मंडल प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया

Spread the loveबिसौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बरेली मंडल बरेली के मंडल अध्यक्ष सतविंदर …

error: Content is protected !!