Breaking News

19 अप्रैल को मनाया जाएगा ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’, भव्य आयोजनों की तैयारी

Spread the love

: जिलेभर के शिवालयों में होंगे धार्मिक कार्यक्रम, डीएम ने दिए आयोजन के निर्देश

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। जनपद में 19 अप्रैल 2026 को ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि यह पर्व भारत की आस्था, संस्कृति और आत्मगौरव का प्रतीक है, जो सोमनाथ मंदिर की हजार वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा को स्मरण कराता है।
डीएम के अनुसार, इस आयोजन को जनपद, तहसील और विकास खंड स्तर पर व्यापक रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत सभी शिवालयों में भजन संध्या, रुद्राभिषेक, महाआरती, प्रवचन और दीपोत्सव जैसे धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह विजय और पुनर्निर्माण का प्रतीक है, जो हमें यह संदेश देता है कि आस्था और संस्कृति समय की हर कसौटी पर खरे उतरते हैं।
प्रशासन ने आयोजन को सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति की है। जिला मुख्यालय पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को प्रभारी बनाया गया है, जबकि तहसील स्तर पर संबंधित उपजिलाधिकारी और विकास खंड स्तर पर खंड विकास अधिकारी जिम्मेदारी संभालेंगे।
प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न कराया जाए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मुहीउद्दीनपुर की बेटी अनम अंसारी ने नीट परीक्षा में गाड़ा सफलता का झंडा, 98.95 प्रतिशत अंक किए हासिल

Spread the loveसहसवान। क्षेत्र के मुहीउद्दीनपुर की होनहार बेटी अनम अंसारी ने नीट 2026 की …

error: Content is protected !!