Breaking News

मेहनत का रंग: नन्हे मेधावियों ने रचा सफलता का इतिहास

Spread the love

: एसआर पब्लिक स्कूल में परिणाम वितरण समारोह, टॉपर्स को शील्ड व प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

संवाददाता: गोविंद देवल

दहगवां। एसआर पब्लिक स्कूल नाधा में सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विद्यालय द्वारा घोषित परिणामों में नर्सरी (एनसी) से यूकेजी वर्ग में काव्या ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इनाया ने 99.5 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा प्रकृति ने 99.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 1 से 3 तक के परिणामों में शीतल ने 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि विशाल (90.62 प्रतिशत) और विनय (88.31 प्रतिशत) ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।
वहीं कक्षा 4, 5 एवं 6 में उत्कर्ष ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। आदित्य कुमार 97.5 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और संध्या 95.47 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।
समारोह में सभी मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक हरीओम मिश्रा, अध्यक्ष सर्वेश कुमारी, शिवओम मिश्रा, यतन शर्मा, प्रधानाचार्य रीतेश शर्मा एवं विकास रघुवंशी ने विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया 12वां स्थापना दिवस, सुंदरकांड से गूंजा परिसर

Spread the loveबिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को विद्यालय का 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास …