Breaking News

50 हजार का इनामी आरोपी कोर्ट में सरेंडर, पुलिस दबाव में झुका शातिर

Spread the love

डबल मर्डर केस में वांछित था केशव, इनाम बढ़ते ही साथी संग किया आत्मसमर्पण

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। थाना मूसाझाग क्षेत्र के चर्चित डबल मर्डर केस में वांछित चल रहे शातिर अपराधी केशव उर्फ मिचकू ने आखिरकार पुलिस दबाव के चलते न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पर हाल ही में इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई थी।
पुलिस के अनुसार, केशव उर्फ मिचकू पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम सैंजनी थाना मूसाझाग लंबे समय से फरार चल रहा था। वह अपने साथी अभय प्रताप उर्फ कल्लू के साथ डबल मर्डर समेत कई गंभीर धाराओं में नामजद था। दोनों पर पहले 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, जिसे 7 अप्रैल को बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि पुलिस की लगातार दबिश और बढ़ते दबाव के चलते केशव ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने एक अन्य साथी के साथ 8 अप्रैल को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और पूर्व में भी कई संगीन वारदातों में शामिल रहे हैं। फिलहाल दूसरे आरोपी अभय प्रताप उर्फ कल्लू की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!