Breaking News

इस्लामनगर पुलिस ने तमंचा व कारतूस संग युवक दबोचा

Spread the love

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई, अवैध शस्त्र के साथ आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। जनपद में अपराध नियंत्रण और अवैध शस्त्र धारकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इस्लामनगर पुलिस ने एक युवक को नाजायज तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में चल रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर कस्बा इस्लामनगर क्षेत्र से शाहरूख पुत्र अशरफ निवासी मोहल्ला मुस्तफाबाद को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 315 बोर का नाजायज तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना इस्लामनगर में मु0अ0सं0 80/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार अपनी टीम के साथ शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सेंटर का एक बरस बेमिसाल, सौ प्लस मरीजों ने अपने अनुभव किए साझा

Spread the love ख़ास बातें टीएमयू के रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर की प्रथम वर्षगांठ पर …

error: Content is protected !!