Breaking News

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह! हाईवे पर पलटी अर्टिगा, खंदी में गिरी कार

Spread the love

दिधौनी पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, कार सवार पांच लोग घायल; बाल-बाल बची जान

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग मामूली रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिसौली की ओर से आ रही अर्टिगा कार दिधौनी पेट्रोल पंप के पास अचानक अनियंत्रित हो गई। चालक के नियंत्रण खोते ही कार पहले हाईवे पर पलटी और फिर सड़क किनारे खंदी में जा गिरी। हादसा होते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला और पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि कार में ढडूमर निवासी नदीम अपने गांव लौट रहा था। उसके साथ निर्मला, रूबी, गुलशन और फूलबानो भी सवार थीं। सभी को हल्की चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मुहीउद्दीनपुर की बेटी अनम अंसारी ने नीट परीक्षा में गाड़ा सफलता का झंडा, 98.95 प्रतिशत अंक किए हासिल

Spread the loveसहसवान। क्षेत्र के मुहीउद्दीनपुर की होनहार बेटी अनम अंसारी ने नीट 2026 की …

error: Content is protected !!