Breaking News

महिला के हक की लड़ाई में अड़े किसान, तीसरे दिन भी तहसील में डटे रहे कार्यकर्ता

Spread the love

कब्जे के आरोप पर कार्रवाई न होने से नाराज भाकियू (चढूनी) का धरना जारी, 10 अप्रैल तक अल्टीमेटम

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। तहसील परिसर में चल रहा भारतीय किसान यूनियन (चढूनी गुट) का धरना-प्रदर्शन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। संगठन के कार्यकर्ता एक महिला को न्याय दिलाने की मांग को लेकर लगातार तहसील प्रांगण में डटे हुए हैं।
तहसील अध्यक्ष रामसिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र के गांव अगोल के नगरिया निवासी सोमवती के मकान की जमीन पर गांव के कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा करने का आरोप है। आरोपियों ने कथित रूप से जमीन पर मिट्टी डाल दी और मकान का दरवाजा भी उखाड़ लिया।
उन्होंने कहा कि इस मामले में कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। इसी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी गुट) ने धरना-प्रदर्शन शुरू किया है।
रामसिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह धरना 10 अप्रैल तक जारी रहेगा। यदि निर्धारित समय तक प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन के कार्यकर्ता भूख हड़ताल शुरू करने को मजबूर होंगे।
धरना स्थल पर वसीम खान, इरशाद खान, बब्बू खान, शैलेश कुमार सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे और प्रशासन से शीघ्र न्याय की मांग करते रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!