Breaking News

अंबेडकर जयंती को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, शांति समिति बैठक में सख्त निर्देश

Spread the love

निर्धारित मार्गों से ही निकलेंगी शोभायात्राएं, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम प्रेमपाल सिंह और सीओ केके तिवारी ने जयंती समितियों के पदाधिकारियों व स्थानीय गणमान्य नागरिकों के साथ विस्तृत चर्चा की।
अधिकारियों ने सभी से अपील की कि अंबेडकर जयंती को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के माहौल में मनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शोभायात्राएं केवल निर्धारित मार्गों से ही निकाली जाएं और किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए।
सीओ केके तिवारी ने कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण शांतिपूर्ण ढंग से किया जाए और किसी भी प्रकार का विवाद या अव्यवस्था न होने दी जाए। वहीं, कोतवाल मनोज कुमार सिंह और क्राइम इंस्पेक्टर बी.के. मौर्य ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि अराजक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। बैठक में मौजूद नागरिकों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि जयंती को शांतिपूर्ण और गरिमामय तरीके से मनाया जाएगा।
इस दौरान सूर्य प्रताप सिंह, कुंवर पाल सागर, उमेश सागर, सुनील सागर, देवेंद्र सागर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

Spread the loveबदायूँ। जनपद में बच्चों को जानलेवा डायरिया से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य …

error: Content is protected !!