Breaking News

गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसा: दातागंज विधायक की कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे

Spread the love

हरदोई के पास हुआ दुर्घटनाक्रम, विधायक व सुरक्षाकर्मी घायल; हालत बताई जा रही स्थिर

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं/हरदोई। दातागंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ ‘बब्बू भैया’ की कार का हरदोई जनपद के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा हो गया। घटना उस समय हुई जब वह लखनऊ से बदायूं लौट रहे थे। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई और विधायक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेस-वे पर चलते समय उनकी फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे वाहन को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे के कारणों को लेकर प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार या वाहन संतुलन बिगड़ने की बात सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
दुर्घटना में विधायक, चालक व सुरक्षाकर्मियों को हल्की चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय प्रशासन ने घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी की स्थिति स्थिर है और खतरे से बाहर हैं।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में उनके समर्थकों व शुभचिंतकों में चिंता देखी गई, वहीं कई लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

Spread the loveबदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय, सीकरी बदायूं में सत्र 2027-28 की कक्षा 6 में …

error: Content is protected !!