Breaking News

सत्य, तप और आस्था से गूंजा अंबियापुर का शिव मंदिर

Spread the love

राजा हरिश्चंद्र और गंगा अवतरण की कथा सुन श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

संवाददाता: गोविन्द देवल

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम अंबियापुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान बुधवार को श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। कथावाचक सीमा साध्वी ने राजा हरिश्चंद्र और गंगा अवतरण की कथा का मार्मिक और विस्तृत वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
कथा के दौरान सीमा साध्वी ने कहा कि सत्य के मार्ग पर चलने वाले राजा हरिश्चंद्र ने जीवन में अनेक कष्ट सहे, लेकिन कभी भी सत्य का दामन नहीं छोड़ा। उनका जीवन हम सभी को यह प्रेरणा देता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य और धर्म का पालन करना चाहिए।
वहीं गंगा अवतरण की कथा सुनाते हुए उन्होंने बताया कि राजा भगीरथ की कठोर तपस्या के फलस्वरूप मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ। यह प्रसंग त्याग, तपस्या और समर्पण की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मां गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि आस्था और पवित्रता की जीवंत प्रतीक हैं।
कथा के दौरान श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए और “हर हर गंगे” व “सत्य धर्म की जय” के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर ग्राम अंबियापुर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!