Breaking News

दो साल से मानदेय अटका, अब हड़ताल की चेतावनी!

Spread the love

ग्राम रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन, बोले—भुगतान नहीं तो काम बंद

संवाददाता: गोविन्द देवल

बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर के ग्राम रोजगार सेवकों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। लंबित मानदेय और ईपीएफ भुगतान को लेकर नाराज रोजगार सेवकों ने जोरदार विरोध जताते हुए ज्ञापन सौंपा और साफ चेतावनी दी कि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि पिछले दो वर्षों से अधिक समय से मानदेय और ईपीएफ का भुगतान लंबित है। इसके बावजूद सभी रोजगार सेवक शासन के निर्देशों के तहत लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
रोजगार सेवकों का कहना है कि भुगतान न मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। परिवार के भरण-पोषण में भी उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में संगठन ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि जब तक बकाया भुगतान नहीं किया जाता, तब तक सभी रोजगार सेवक कार्य से विरत रहकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।
ज्ञापन में खंड विकास अधिकारी से मांग की गई है कि शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करते हुए लंबित भुगतान सुनिश्चित कराया जाए, ताकि रोजगार सेवकों को राहत मिल सके।
इस दौरान अनुज कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, सुरजीत सिंह, राजीव कुमार, सेवाराम, गजराज, हेमपाल सिंह, श्याम सिंह, डोरी लाल, सोनवती, परमानन्द, सौदान सिंह, प्रेम कुमार, भगवान सिंह, शिवचरण सिंह, मीना पाल, रंजीत कुमार, विनय प्रताप सिंह, रवेंद्रपाल सिंह, श्यामवीर, अरविंद पाल, सुरेन्द्र पाल सहित कई लोग मौजूद


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!