Breaking News

बिना रजिस्ट्री किसान ‘आउट’! अब हर योजना की चाबी बनेगी फार्मर रजिस्ट्री

Spread the love

खाद-बीज से लेकर सम्मान निधि तक सब कुछ रजिस्ट्री पर निर्भर, प्रशासन ने किसानों को दी चेतावनी

बिसौली। संवाददाता: आई एम खान

कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता और योजनाओं का लाभ सही किसानों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन अब सख्त रुख अपनाने जा रहा है। आने वाले दिनों में फार्मर रजिस्ट्री को हर कृषि योजना का मुख्य आधार बनाया जाएगा। साफ तौर पर कहा गया है कि जिन किसानों की रजिस्ट्री नहीं होगी, वे किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगे।
फार्मर रजिस्ट्री योजना, जो किसानों के सरकारी डाटाबेस को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, अब अंतिम चरणों में पहुंच चुकी है। यह न केवल खाद, बीज और सम्मान निधि जैसी योजनाओं के लिए अनिवार्य होगी, बल्कि भविष्य में कृषि ऋण और सब्सिडी की प्रक्रिया को भी पारदर्शी बनाएगी।
तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने स्पष्ट किया कि फार्मर रजिस्ट्री कराना हर किसान के लिए जरूरी है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (जनसेवा केंद्र) की मदद ली जा रही है, ताकि किसान बिना परेशानी के अपनी रजिस्ट्री करा सकें।
उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर आधार कार्ड, खतौनी और बैंक पासबुक जैसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ तुरंत पंजीकरण कराएं। साथ ही यदि किसी प्रकार की समस्या आती है, तो संबंधित हल्का लेखपाल या कानूनगो से संपर्क कर उसका समाधान प्राप्त करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!