Breaking News

सपा नेता एम फीरोज को बड़ी जिम्मेदारी, सांसद प्रतिनिधि बनते ही नगर में जश्न

Spread the love

आंवला सांसद नीरज मौर्य ने सौंपा नियुक्ति पत्र, दातागंज में खुशी की लहर

दातागंज। संवाददाता: गोविंद देवल

दातागंज नगर की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब युवा सपा नेता और निवर्तमान सभासद एम फीरोज को नगर पालिका परिषद का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति आंवला से सांसद नीरज मौर्य द्वारा की गई, जिससे उनके समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई।
बरेली स्थित कृष्णा नगर कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद नीरज मौर्य ने एम फीरोज को नियुक्ति पत्र सौंपा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उन्होंने भरोसा जताया कि एम फीरोज अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।
एम फीरोज की इस नियुक्ति की खबर जैसे ही दातागंज पहुंची, समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में नगर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वाइन फ्लू के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सीएचसी में बांटे मास्क

Spread the loveबिल्सी में मरीजों और तीमारदारों को किया जागरूक, सावधानी बरतने की अपील बिल्सी। …