Breaking News

संक्रामक बीमारियों पर वार! बिसौली में छिड़ा फॉगिंग का महासंग्राम

Spread the love

पालिका अलर्ट मोड में, गलियों-मोहल्लों में कीटनाशक छिड़काव तेज—नगरवासियों से सफाई रखने की अपील

बिसौली। संवाददाता: गोविंद देवल

नगर में बढ़ते संक्रामक बीमारियों के खतरे को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने कमर कस ली है। पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद के निर्देश पर पूरे शहर में सघन फॉगिंग अभियान चलाकर मच्छरों पर प्रभावी वार किया जा रहा है।
नगर की गलियों और मोहल्लों में लगातार फॉगिंग कराई जा रही है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों पर अंकुश लगाया जा सके। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने बताया कि फॉगिंग अभियान नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है। इसके साथ ही नालियों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव और विशेष सफाई अभियान भी तेज कर दिया गया है।
उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि घरों और आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें, क्योंकि यही मच्छरों के पनपने का सबसे बड़ा कारण बनता है। साथ ही साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखकर बीमारियों से बचाव में सहयोग करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।

Spread the loveबिसौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी …

error: Content is protected !!