Breaking News

स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़की भाकियू चढूनी, बोली—‘हटाओ जबरिया मीटर, पोस्टपेड लागू करो’

Spread the love

मालवीय आवास गृह में पंचायत, आवारा गौवंश से लेकर निजी स्कूलों तक उठे मुद्दे—आंदोलन की चेतावनी
बदायूँ। संवाददाता: गोविंद देवल
जनपद में किसानों और आम जनता की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। मालवीय आवास गृह में आयोजित पंचायत में संगठन ने स्मार्ट मीटर हटाकर पोस्टपेड मीटर लागू करने की जोरदार मांग उठाई और प्रशासन को चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान न हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
पंचायत को संबोधित करते हुए बिल्सी तहसील अध्यक्ष रामसिंह ने कहा कि ग्राम पिण्डोल में आवारा गौवंश का आतंक किसानों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। फसलें बर्बाद हो रही हैं, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
वहीं बिसौली तहसील अध्यक्ष रजनेश उपाध्याय ने तहसील प्रशासन पर किसान विरोधी रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि संगठन जल्द ही धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन तेज करेगा।
प्रदेश सचिव आसिम उमर ने स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा मुद्दा उठाते हुए कहा कि जनपद भर में उपभोक्ताओं की इच्छा के बिना जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जो कि विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 47(5) का उल्लंघन है। उन्होंने मांग की कि इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने निजी विद्यालयों में निजी प्रकाशनों की पुस्तकों के प्रयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार के आदेशानुसार एनसीईआरटी की पुस्तकों से ही पढ़ाई कराई जानी चाहिए। ऐसे स्कूलों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
पंचायत के बाद जिलाधिकारी को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इस मौके पर जिला महासचिव बीईशू दास, नगर अध्यक्ष नूरुद्दीन अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष यादवेंद्र पाल सिंह, शिवम शर्मा, शिशुपाल, जान मोहम्मद, छेदालाल, रामवीर सिंह, रामदास, कल्लू, डॉ. महेंद्र पाल, गुड्डू, कमलेश, छोटे सलमानी, आस मोहम्मद, ओमकार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!