Breaking News

पति बना हैवान: लोहे की रॉड से पत्नी की हत्या, खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Spread the love

खेत में बने मकान में वारदात, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में; हत्या के कारणों की जांच जारी

संवाददाता:

संभल। जिले के थाना रजपुरा क्षेत्र में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की कथित रूप से लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस के अनुसार, गांव सिंघौली कल्लू निवासी 22 वर्षीय ज्योति प्रजापति की मौत की सूचना आरोपी पति दुर्गेश कुमार ने स्वयं थाना रजपुरा पहुंचकर दी। उसने घर की चाबी पुलिस को सौंपते हुए वारदात की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संदीप चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घर का ताला खुलवाकर महिला का शव कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
बताया जा रहा है कि दंपति गांव से कुछ दूरी पर खेत में बने मकान में रहते थे, जिसके चलते घटना की जानकारी आसपास के लोगों को तुरंत नहीं हो सकी।
मृतका के पिता केवल सिंह, निवासी गांव विजयगढ़ी (थाना जरीफनगर, बदायूं), ने लगभग एक वर्ष पूर्व अपनी पुत्री का विवाह दुर्गेश के साथ किया था।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और घटना के कारणों की गहन पड़ताल की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर निष्पक्ष जांच की जा रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारण सामने आ सकें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरकी के पास खेत में मिला अज्ञात युवक का शव

Spread the loveकादरचौक। थाना क्षेत्र के ग्राम सरकी के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे खाली …