Breaking News

कोल्हाई गांव में अंबेडकर जयंती पर सामाजिक एकता की मिसाल

Spread the love

🔹 तीसरे वर्ष भी सर्व समाज ने मिलकर मनाया कार्यक्रम, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव रहीं मुख्य अतिथि

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। विकास खंड सहसवान के ग्राम पंचायत कोल्हाई में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती बड़े ही हर्षोल्लास, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाई गई। खास बात यह रही कि लगातार तीसरे वर्ष सर्व समाज के लोगों ने एकजुट होकर कार्यक्रम का आयोजन किया, जिससे सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश प्रसारित हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में उन्होंने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान और भारतीय संविधान के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
इस दौरान गांव की महिलाओं ने मुख्य अतिथि का पटिका पहनाकर और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। वहीं वर्षा यादव ने भी महिलाओं को “बाबा साहब” नाम की पटिका पहनाकर सम्मानित किया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब का सपना तभी साकार होगा जब समाज का हर वर्ग शिक्षित होगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़ें और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाएं।
इस अवसर पर प्रधान पति राममूर्ति शाक्य उर्फ पप्पू मौर्य, रिटायर्ड कानूनगो पनवेश्वरी दयाल, सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र सिंह गहलोत, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद कुमार, पूर्व कोऑपरेटिव सचिव लाल सहाय मौर्य, झंडू सिंह, सोविंदर गुर्जर, राजकुमार पाल, डॉ. ओमेंद्र पाल, सौरभ पाल, वीरेश यादव, फूल मोहम्मद, सफी मोहम्मद सैफी, आरिफ सैफी, राजवीर सागर, श्यामवीर, सत्यप्रकाश, सरला देवी और मिथलेश सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में धनेश्वरी, सोमवती, आशा देवी, राजेश्वरी, वीरावती, रीना, जैनियस, लक्ष्मी, अर्चना, रिंकी, ओमवती, तारावती, विनीता, श्रीति, अमरपाल, तेजेंद्र और बेबी सहित अनेक महिलाओं व ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
समारोह का समापन सामाजिक समरसता, भाईचारे और संविधान के मूल्यों को अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व छात्र परिषद ने ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

Spread the love बदायूं। आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय विद्यालय में …

error: Content is protected !!