Breaking News

ज्यूडिशियल ऑफिसर्स स्पोर्ट्स मीट पर 24-25 अप्रैल को न्यायालय बंद

Spread the love

बदले में 26 सितंबर व 24 अक्टूबर को खुले रहेंगे कोर्ट, हाईकोर्ट के निर्देश पर निर्णय

संवाददाता: गोविंद

बदायूँ। माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशों के क्रम में जनपद न्यायाधीश ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) एवं 25 अप्रैल 2026 (चतुर्थ शनिवार) को ज्यूडिशियल ऑफिसर्स स्पोर्ट्स मीट के अवसर पर जनपद न्यायालय बदायूँ सहित समस्त बाह्य स्थित न्यायालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
जारी निर्देशों के अनुसार इन अवकाशों के एवज में 26 सितंबर 2026 (चतुर्थ शनिवार) एवं 24 अक्टूबर 2026 (चतुर्थ शनिवार) को समस्त न्यायालयों में न्यायिक कार्य संपादित किए जाएंगे और न्यायालय खुले रहेंगे।
जनपद न्यायाधीश ने बताया कि यह निर्णय उच्च न्यायालय से प्राप्त पत्र के अनुपालन में लिया गया है, ताकि न्यायिक कार्यों का संतुलन बनाए रखा जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2 सितंबर से, बदायूं होकर चलेगी

Spread the loveबदायूं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने लालकुआं-साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक विशेष ट्रेन के …