Breaking News

पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर मंथन, 21 अप्रैल को होगी जिला सैनिक बंधु बैठक

Spread the love

उपशीर्षक: डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में होगा आयोजन, 20 अप्रैल तक जमा करें प्रार्थना पत्र

संवाददाता: गोविंद
बदायूँ। जनपद के भूतपूर्व सैनिकों एवं दिवंगत सैनिकों की विधवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए जिला सैनिक बंधु की बैठक 21 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में अपरान्ह 03:00 बजे से 04:00 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न होगी।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप सिंह (अप्रा) ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की कल्याणकारी समस्याओं पर विचार-विमर्श कर उनका निराकरण किया जाएगा।
उन्होंने जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिकों एवं दिवंगत सैनिकों की विधवाओं से अपील की है कि यदि उनकी कोई समस्या है तो वे अपना प्रार्थना-पत्र दो प्रतियों में 20 अप्रैल 2026 अपरान्ह 5 बजे तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करा दें, ताकि बैठक में उन पर विचार किया जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!