Breaking News

सीबीएसई हाईस्कूल में छात्राओं का जलवा, 100% रिजल्ट से स्कूल का नाम रोशन

Spread the love

उपशीर्षक: अक्षरा गुप्ता ने 95% के साथ किया टॉप, खुशी में झूम उठा मदर्स पब्लिक स्कूल परिसर
संवाददाता: गोविंद देओल
बदायूं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के हाईस्कूल (कक्षा 10) परीक्षा परिणाम में उझानी रोड स्थित मदर्स पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे स्कूल परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
विद्यालय की छात्रा अक्षरा गुप्ता ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। वहीं हादिया ने 85 प्रतिशत और हिफ्जा ने 84 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अन्य छात्राओं ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्तुति पुरवार ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के चेयरमैन राजेश यादव ने भी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया। वहीं डायरेक्टर डॉ. मानसी यादव ने भी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। छात्राओं और शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!