Breaking News

ज़ोनल रिजल्ट में डीपीएस का दबदबा, 99.4% के साथ अंशुमन बना टॉपर

Spread the love

42 विद्यार्थियों ने 90%+ अंक हासिल कर रचा कीर्तिमान, स्कूल में जश्न का माहौल

संवाददाता: गोविंद

बदायूं। Delhi Public School, बदायूं ने एक बार फिर शानदार शैक्षिक उपलब्धि हासिल करते हुए ज़ोनल परिणामों में अपना परचम लहराया है। विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र अंशुमन हरि गुप्ता ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं।
कक्षा 10 (सत्र 2025–26) के घोषित परिणामों में विद्यालय के 42 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे स्कूल की गौरवशाली परंपरा और मजबूत हुई। विनायक, शौर्य, प्रेक्षी, विजवल, कन्हैया, हर्षवर्धन, प्रांजल, ध्रुवी, माल्या, चिराग सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार यह सफलता विद्यार्थियों के अनुशासन, कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। प्रधानाचार्य राजीव समांतो, मैनेजर ज्योति भारती, डायरेक्टर विवेक भारती, फाइनेंस डायरेक्टर आशीष सक्सेना एवं वाइस प्रिंसिपल सुभासिस चक्रवर्ती के नेतृत्व में विद्यालय लगातार उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित कर रहा है।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी का माहौल बन गया। विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने इस उपलब्धि पर एक-दूसरे को बधाई देते हुए जश्न मनाया। विद्यालय परिवार ने सभी मेधावी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!