Breaking News

अवैध हथियारों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस व चाकू बरामद

Spread the love

सहसवान व कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मुकदमे दर्ज

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं

जनपद में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई में तमंचे, जिंदा कारतूस और एक चाकू बरामद किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सहसवान पुलिस ने दो अभियुक्त—सोहिल और मुनाजिर निवासी पठान टोला, सहसवान—को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।
इसी कार्रवाई में एक अन्य अभियुक्त अब्दुल टोले निवासी बसौलिया, सहसवान को एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ भी संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय भेजा गया।
वहीं, थाना कोतवाली पुलिस ने अलग अभियान के तहत वीरेन्द्र साहू उर्फ पन्नू निवासी चंदोखर गोटिया को एक तमंचा 315 बोर व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। जनपद में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जोरी नगला से निकली शोभायात्रा

Spread the loveबदायूं के कादरचौक में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जोरी नगला …

error: Content is protected !!