Breaking News

गन्ना किसानों के लिए अलर्ट: अंकुर व चोटी बेधक कीट का बढ़ा खतरा

Spread the love

समय रहते नियंत्रण जरूरी, विभाग ने जारी की एडवाइजरी

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं

जनपद में गन्ने की फसल पर इन दिनों अंकुर बेधक एवं चोटी बेधक कीट का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए गन्ना विभाग ने किसानों को सतर्क रहने और समय पर नियंत्रण उपाय अपनाने की सलाह दी है।
जिला गन्ना अधिकारी अरशदी लाल ने बताया कि अप्रैल से जून माह तक अंकुर बेधक का प्रकोप अधिक रहता है। यह कीट पौधों की जड़ों और तनों को नुकसान पहुंचाकर फसल की वृद्धि को प्रभावित करता है। वहीं चोटी बेधक कीट पत्तियों को नुकसान पहुंचाते हुए पौधे के ऊपरी हिस्से को कमजोर कर देता है।
ऐसे करें बचाव
किसानों को सलाह दी गई है कि प्रभावित पौधों को काटकर नष्ट करें तथा खेत में नियमित निगरानी रखें। आवश्यकता अनुसार रासायनिक दवाओं का छिड़काव भी किया जाए। विभाग ने बताया कि बुवाई के लगभग 45 दिन बाद फिप्रोनिल या क्लोरेंट्रानिलिप्रोल जैसे कीटनाशकों का प्रयोग प्रभावी पाया गया है।
इसके अलावा, खेत में संतुलित उर्वरक प्रबंधन और समय-समय पर सिंचाई करने से भी फसल को नुकसान से बचाया जा सकता है।
यांत्रिक व रासायनिक उपाय अपनाएं
गन्ना विकास विभाग ने किसानों को यांत्रिक और रासायनिक दोनों प्रकार के उपाय अपनाने की सलाह दी है। अंडों व प्रभावित पत्तियों को नष्ट करना, फेरोमोन ट्रैप का उपयोग और निर्धारित मात्रा में कीटनाशकों का छिड़काव करना जरूरी बताया गया है।
किसानों से अपील की गई है कि वे अपने खेतों का नियमित निरीक्षण करें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल गन्ना पर्यवेक्षक या संबंधित चीनी मिल के अधिकारियों से संपर्क करें, ताकि समय रहते फसल को नुकसान से बचाया जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!