Breaking News

जिला बैठक में बनी रणनीति: 18 अप्रैल को विरोध प्रदर्शन, 9-10 मई को अभ्यास वर्ग

Spread the love

पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा, आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तय

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं
गुरुवार को जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी के निवास पर आयोजित जिला बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विभाग संगठन मंत्री योगेश पाठक ने पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया और आगे की रणनीति तय की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 अप्रैल 2026 को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही 9 व 10 मई को बदायूं में जिला कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग आयोजित करने की योजना बनाई गई है।
इस दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में जिला मंत्री विनय कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, डीएन शर्मा, महेशा सिंह, कोषाध्यक्ष नीरज कोचर, जिला संयोजिका डॉ. प्रतिभा गुप्ता, सह जिला मंत्री राजेश बाबू, सह सेवा प्रमुख राजेश सपरा, जिला धर्मप्रसार प्रमुख अचल सक्सेना, सह जिला गौरक्षक प्रमुख आशीष उपाध्याय, जिला सह संयोजक उत्कर्ष मिश्रा, युवा गौरक्षा प्रमुख संजीव प्रजापति, सुमन लता गुप्ता, नीलू मिश्रा, एडवोकेट समीक्षा शर्मा, प्रेरणा शंखधार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

समाजवादी युवजन सभा बदायूँ की जिला कार्यकारिणी घोषित, नरोत्तम सिंह यादव बने जिलाध्यक्ष

Spread the loveबदायूँ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष …