Breaking News

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने का संकल्प: स्कूल में चला जागरूकता अभियान

Spread the love

छात्रों को दिलाई शपथ, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं

अक्षय तृतीया के अवसर पर जनपद में चलाए जा रहे “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” के तहत शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बदायूं में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के सब इंस्पेक्टर इंद्र पाल सिंह एवं प्रधानाचार्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती को पुष्प अर्पित करते हुए किया गया।
कार्यक्रम में जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से प्रोग्राम मैनेजर गंगा सिंह ने उपस्थित विद्यार्थियों और स्टाफ को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अक्षय तृतीया जैसे अवसरों पर विवाह अधिक होते हैं, ऐसे में विशेष सतर्कता जरूरी है कि कहीं बाल विवाह न हो।
उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं कम उम्र में शादी होती दिखे तो इसकी सूचना टोल फ्री हेल्पलाइन 18001027222 पर दें, जहां सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
इस दौरान सब इंस्पेक्टर इंद्र पाल सिंह ने भी कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक अपराध है, जिसे रोकने में सभी की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने 1098 और 112 हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देने का आह्वान किया।
काउंसलर चेतना ने बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए छात्रों व स्टाफ को बाल विवाह न करने और न होने देने की शपथ दिलाई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फायरिंग में सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली; भैंस, नकदी और तमंचा बरामद

Spread the loveभैंस लूट और चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार फायरिंग में सिपाही …

error: Content is protected !!