लखनऊ। जनरल इंश्योरेंस एंप्लाइज ऑल इंडिया एसोसिएशन के महासचिव त्रिलोक सिंह, दर्शन कुमार वधवा, जीएस सिंह संयुक्त सचिव ज़ी आई ई ए ऑल इंडिया एवं संयोजक उत्तर प्रदेश संयुक्त मोर्चा ने वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से उनके आवास पर साधारण बीमा कर्मचारीयों के 2 वर्ष से लंबित वेज रिवीजन, चारों साधारण बीमा की सरकारी कंपनियों का विलय, कर्मचारियों की नई भर्ती, एनपीएस 10% से बढ़कर 14% करना, डी एफ एस द्वारा की जा रही देरी इत्यादि मुद्दों के निराकरण हेतु एक ज्ञापन मंत्री को दिया तथा उपरोक्त के संबंध में यूनियन की तरफ से साधारण बीमा कर्मियों का पक्ष मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया।
तत्पश्चात वित्त राज्य मंत्री के द्वारा सहानुभूति पूर्वक विचार कर जल्दी निराकरण का आश्वासन दिया गया।
Check Also
द्वितीय चरण में नामित गांवों में जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को किया जाएगा जागरूक
Spread the loveबदायूँ जनपद में द्वितीय चरण के अंतर्गत नमामि गंगे जैविक खेती योजनान्तर्गत जैविक …
Budaun Amarprabhat