Breaking News

फैजगंज बेहटा पुलिस की कार्रवाई: चोरी के आरोपी को दबोचा, साइकिल व नकदी बरामद

Spread the love

मुखबिर की सूचना पर जंगल के रास्ते से गिरफ्तारी, दो मामलों में चल रही थी तलाश

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से साइकिल और नकदी बरामद की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बिसौली के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना फैजगंज बेहटा पर दर्ज दो अलग-अलग मामलों में प्रकाश में आए अभियुक्त सचिन पुत्र फूल सिंह, निवासी ग्राम ओरछी चौराहा को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने उसे ग्राम सुरेनी पापड़ी से रामबती इंटर कॉलेज जाने वाले जंगल के कच्चे रास्ते के पास स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास से दबोचा।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक साइकिल (नोवा नंबर-1, 24N 206078) तथा 1000 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमे को आगे बढ़ाते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से भी संबंधित धाराओं में मामले दर्ज हैं और आगे की विवेचना जारी है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल:
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक हरिदत्त सैनी, उपनिरीक्षक सुशील कुमार विश्नोई, कांस्टेबल श्यामवीर सिंह व विनीत कुमार शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पालिका कर्मचारियों को जल संरक्षण एवं उसके सदुपयोग की शपथ दिलाई गई।

Spread the loveबिसौली। नगर पालिका परिसर में पालिका कर्मचारियों को जल संरक्षण एवं उसके सदुपयोग …

error: Content is protected !!