Breaking News

गुधनी के प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग संपन्न

Spread the love

अथर्ववेद मंत्रों से हुआ यज्ञ, राष्ट्र प्रथम की भावना पर दिया जोर

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग श्रद्धा और विधि-विधान के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया गया।
प्रश्रय आर्य जय ने अथर्ववेद के मंत्रों के साथ यज्ञ कराते हुए विश्व शांति और राष्ट्र कल्याण की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक के लिए राष्ट्र सर्वोपरि होना चाहिए। देश सुरक्षित रहेगा तो ही हमारी संस्कृति, परंपराएं और जीवन सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने संविधान के पालन को हर नागरिक का कर्तव्य बताया।
कार्यक्रम के दौरान आर्य संस्कार शाला के बच्चों ने भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर श्रीमती गुड्डू देवी, श्रीमती सरोज देवी, राकेश आर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राजकीय महाविद्यालय के शिक्षकों के शोध को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली मान्यता

Spread the loveबदायूं, राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास बदायूं के दो शिक्षकों के शोधकार्य को अंतरराष्ट्रीय …