यज्ञ, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धालुओं ने लिया पुण्य लाभ
संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। अलापुर रोड स्थित ग्राम झंडपुर में भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान पूरे गांव में भक्ति और आध्यात्म का माहौल देखने को मिला, जिसमें बड़ी संख्या में साधु-संतों, श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने भाग लिया।
यज्ञ के दौरान लोककल्याण, सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना के साथ विशेष आहुतियां समर्पित की गईं। गायत्री परिवार के नत्थूलाल शर्मा एवं वरिष्ठ परिजन सुखपाल शर्मा ने वेदमंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित प्रमोद कुमार शर्मा, पंडित अमरीश शांडिल्य, ऋषिदेव शर्मा एवं नित्य ओम शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। वहीं पंडित योगदत्त शर्मा ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। मुख्य यजमान के रूप में पंडित संजीव शर्मा और ललितेश्वर दत्त शर्मा सपत्नीक मौजूद रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए माता-पिता के सम्मान, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम अन्याय और अधर्म के खिलाफ संघर्ष के प्रतीक हैं, जिनसे प्रेरणा लेकर समाज में सत्य और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में भजन-कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण किया गया। पूरे गांव में ‘जय परशुराम’ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। इस मौके पर केपी शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा, शैलेंद्र मिश्रा, हरिशंकर शर्मा, संतोष शर्मा, मनोज शर्मा, योगेश्वर शर्मा, विकास शर्मा, मोहनलाल शर्मा, ओमवीर शर्मा, राजेंद्र यादव, प्रमोद यादव, देवेंद्र सागर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat