Breaking News

सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद, दो लोगों के खिलाफ शिकायत

Spread the love

महापुरुष पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। निजामपुर गांव के दो व्यक्तियों पर महापुरुष से संबंधित आपत्तिजनक टिप्पणी कर उसे सोशल मीडिया पर साझा करने का आरोप लगाया गया है।
इस संबंध में डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के सुशील गौतम ने बिल्सी थाना पुलिस को शिकायत दी है। उनका कहना है कि उक्त पोस्ट से समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, जिससे क्षेत्र में रोष की स्थिति बनी हुई है।
पुलिस ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!